Lok Sabha की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Lok Sabha की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

नयी दिल्ली | लोकसभा में महंगाई पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गुरुवार को सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। आज पूर्वाह्न 11 बजे जैसे सदन की कार्यवाही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल आरंभ किया, तभी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य हाथों में प्लेकार्ड लेकर अध्यक्ष के आसन के इर्द-गिदã जमा हो गए और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों और महंगाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए नारेबाजी करने लगे।

कुछ मिनट हंगामे के बीच प्रश्नकाल चला लेकिन जब शोर बढने लगा तो संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार ने मूल्य वृद्धि पर चर्चा के लिए हामी भर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के स्वस्थ हो कर आते ही, इस पर चर्चा करायी जाएगी। लेकिन विपक्ष की मंशा चर्चा की नहीं है। उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष'सुपर ह्यूमनहैं। कानून के सामने सभी बराबर हैं। संसदीय कार्य मंत्री के इस बयान से तकरार और बढ गयी। इसबीच श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही साढे 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Related Articles

Back to top button