Pakistani अधिकारियों ने वाघा बॉर्डर पर तीन भारतीयों को पिस्तौल के साथ पकड़ा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Pakistani अधिकारियों ने वाघा बॉर्डर पर तीन भारतीयों को पिस्तौल के साथ पकड़ा

अमृतसर : पंजाब में वाघा-अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान से लौट रहे तीन भारतीय नागरिकों के पास से पिस्तौलें बरामद होने के बाद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान के सीमा शुल्क विभाग द्बारा बुधवार को सीमा पार करने से ठीक पहले हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में पति, पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। यह परिवार उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है। ऐसा समझा जाता है कि वे लगभग एक महीने पहले किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। जब वे भारत वापस आ रहे थे, तब उनके सामान से पिस्तौल बरामद होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button