मोदी सरकार ने दिया देश के किसानों को बड़ा तोहफा,गन्ने की फसल को लेकर मिलेगी रहत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

मोदी सरकार ने दिया देश के किसानों को बड़ा तोहफा,गन्ने की फसल को लेकर मिलेगी रहत

नई दिल्ली :मोदी सरकार की ओर से किसानों को रहत दी जा रही है। इतना ही नहीं पहले भी मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत कार्य किए है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने गन्ने की फसल को लेकर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से गन्ना किसानों को राहत देने का काम किया है. इसके तहत केंद्रीय कैबिनेट ने गन्ने के एमएसपी को बढ़ा दिया है.केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने अगले सीजन के लिए गन्ने की उचित और लाभकारी कीमतें 10 रुपये बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। इस फैसले से चीनी मिलों पर असर पड़ेगा और गन्ने के लिए एफआरपी आम तौर पर गन्ना उत्पादकों को गारंटीकृत मूल्य सुनिश्चित करने के लिए तय की जाती है। अधिकांश चीनी उद्योग के शेयर नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं, भले ही सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हों। विश्लेषकों कहना है कि उच्च एफआरपी आमतौर पर चीनी मिलों के मार्जिन को नुकसान पहुंचाती है।

 

Related Articles

Back to top button