One97 Communications के शेयर में 11% से अधिक का आया उछाल, बीएसई कंपनी ने शेयर के मूल्यों में किए बदलाव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

One97 Communications के शेयर में 11% से अधिक का आया उछाल, बीएसई कंपनी ने शेयर के मूल्यों में किए बदलाव

नई दिल्ली: पेटीएम ब्रांड के तहत सेवाएं देने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा के एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी से पेटीएम में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा के बाद शेयर में उछाल आया है। यह सौदा नकदी रहित होगा।

बीएसई में कंपनी के शेयर का मूल्य 11.57 प्रतिशत बढक़र 887.55 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई में शेयर का मूल्य 11.43 प्रतिशत बढक़र 887.70 रुपए रहा। सौदे के अनुसार, शर्मा अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिए एंटफिन से पेटीएम में 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे। शर्मा को हस्तांतरित की जाने वाली हिस्सेदारी का आर्थिक अधिकार एंटफिन के पास ही रहेगा। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, इस अधिग्रहण के लिए कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा द्वारा सीधे या अन्यथा कोई गिरवी, गारंटी या अन्य मूल्य आश्वासन प्रदान किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button