Odisha Train Accident: रेलमंत्री ने 39 घंटे बाद दी जानकारी, बताया हादसे का कारण; 288 मौतें, 1100 घायल हुए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Odisha Train Accident: रेलमंत्री ने 39 घंटे बाद दी जानकारी, बताया हादसे का कारण; 288 मौतें, 1100 घायल हुए

Odisha Train Accident: बालासोर, ओडिशा में हुए रेल हादसे में 2 जून को 288 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के 39 घंटे बाद इसकी वजह बताई है। उन्होंने कहा कि यह हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में हुए बदलाव के कारण हुआ। हमने जिम्मेदारों की पहचान भी कर ली है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम एक ऐसी प्रणाली होती है जिसमें ट्रेन के ट्रैक को निर्धारित किया जाता है।

रेल मंत्री ने कवच सिस्टम की अनुपस्थिति को हादसे का कारण नहीं माना है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का इससे कोई सम्बंध नहीं है। रेल मंत्री ने दावा किया है कि बुधवार तक सभी कार्य पूरे कर लेंगे और ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने घटनास्थल पर घायलों से मिलें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम के लगभग 4 बजे घटनास्थल पहुंचे। वे अस्पताल में घायलों से भी मिले। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का जो भी दोषी है, उसे माफ नहीं किया जाएगा। हम इस घटना से सबक लेंगे और व्यवस्था को सुधारेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है, हम हादसे के पीड़ितों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

हादसे के एक घंटे बाद शाम को करीब 8 बजे बालासोर में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर सामने आई। इसके बाद एक और ट्रेन के डिरेल होने की खबर सामने आई। रात करीब 10 बजे तक स्पष्ट हुआ कि दो यात्री गाड़ियों और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई है। शुरुआत में 30 लोगों की मौत की जानकारी थी, लेकिन रात के अंत तक यह संख्या 200 को पार कर गई।

Related Articles

Back to top button