NHAI ने राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर धातु के दुर्घटनारोधी बैरियर लगाने के सख्‍त निर्देश दिए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

NHAI ने राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर धातु के दुर्घटनारोधी बैरियर लगाने के सख्‍त निर्देश दिए

NHAI ने राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर धातु के दुर्घटनारोधी बैरियर लगाने के सख्‍त निर्देश दिए

 नई दिल्ली।  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI  ने राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर धातु के दुर्घटनारोधी बैरियर लगाने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्‍ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रैश टेस्ट रिपोर्ट के अनुरूप सामग्री की आपूर्ति ठेकेदारों द्वारा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इन बैरियरों को निर्माताओं द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्‍थापित किया जाना चाहिए। ठेकेदार को निर्धारित डिज़ाइन, मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार लगाए गए दुर्घटनारोधी बैरियर के लिए निर्माताओं से प्रमाणपत्र भी प्राप्‍त करना होगा।

Related Articles

Back to top button