शैफाली वर्मा ने 5 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

शैफाली वर्मा ने 5 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास

शैफाली वर्मा : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान शैफाली ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में उन्होंने टीम की साथी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

शैफाली वर्मा ने इस साल लगाए हैं 52 छक्के
भारतीय महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने इस साल छक्कों की बरसात करके एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत के लिए महिला टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस साल अभी तक वह 52 छक्के लगा चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा है। कौर ने साल 2018 में वुमेंस टी20 क्रिकेट में 51 छक्के लगाए थे। लेकिन अब शैफाली वर्मा ने उनको पीछे छोड़ दिया है।

सोफी डिवाइन के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
महिला टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो इस लिस्ट में सोफी डिवाइन और लिजेली ली जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इस शानदार लिस्ट में अब भारत की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा ने भी अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है। साल 2026 में छक्कों की बारिश करते हुए शैफाली ने इस एलीट लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है, जिसमें उन्होंने कुल 52 छक्के लगाए हैं।

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन सबसे आगे हैं, जिन्होंने साल 2018 में सबसे ज्यादा 67 छक्के लगाए थे। इसके अलावा सोफी ने 2020 में 61 और 2023 में 55 छक्के लगाकर इस लिस्ट में अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं, साउथ अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाज लिजेल ली ने 2018 में 53 छक्के जड़े थे और भारत की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने भी 2018 में 51 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई थी।

महिला T20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
67 – सोफी डिवाइन, 2018
61 – सोफी डिवाइन, 2020
55 – सोफी डिवाइन, 2023
53 – लिजेल ली, 2018
52 – शेफाली वर्मा, 2026
51 – हरमनप्रीत कौर, 2018

Related Articles

Back to top button