City
नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के डामर प्लांट को किया आग के हवाले…

दंतेवाड़ा, 27 नवंबर। नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने भांसी डामर प्लांट को आग के हवाले कर दिया। जिसमें प्लांट के साथ-साथ 14 वाहन भी जलकर राख हो गए।
इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। भांसी डामर प्लांट में देर रात पचास से अधिक नक्सली पहुंचे और आगजनी की।



