National News : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट में पुष्पांजलि अर्पित की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

National News : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू ने राजघाट में पुष्पांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली | नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण कराएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10बजे होगा। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

मुर्मू (64) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

Related Articles

Back to top button