business
Mutual Fund में SIP के जरिए निवेश जुलाई में पहुंचा “15,245 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली : निवेशक म्यूचअल फंड में निवेश को लेकर व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) को तरजीह दे रहे हैं। जुलाई महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,245 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एसआईपी की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। लेकिन इसके बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में निवेश मासिक आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 7,626 करोड़ रुपए रहा। एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनएस वेंकटेश ने कहा कि म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं में खुदरा निवेशकों की रुचि बढ़ने से निवेश बढ़ा है। इस महीने सबसे बेहतर प्रदर्शन एसआईपी का रहा।



