business
‘Musk’ ने Twitter पर किया नया अपडेट पेश, पोस्ट पढ़ने की सीमा बढाकर की 10 हजार

वाशिंगटन: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सत्यापित खातों के लिए उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन पढ़े जाने वाले ट्वीट्स की संख्या को अपडेट कर 10 हजार कर दिया है। श्री मस्क ने शनिवार को कहा कि “एआई करने वाली लगभग हर कंपनी” “बड़ी मात्रा में डेटा” को स्क्रैप कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि “डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम हेरफेर के चरम स्तर से निबटने के लिए, हमने निम्नलिखित अस्थायी सीमाएं लागू की हैं। सत्यापित खाते प्रति दिन 6000 पोस्ट पढ़ने तक सीमित हैं। असत्यापित खाते प्रति दिन 600 पोस्ट तक सीमित हैं। नए असत्यापित खाते प्रति दिन 300 तक सीमित हैं।



