Mumbai Metro News : मतदान के दिन मतदाताओं को मुंबई मेट्रो की तरफ से बड़ा तोहफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Mumbai Metro News : मतदान के दिन मतदाताओं को मुंबई मेट्रो की तरफ से बड़ा तोहफा

मुंबई, महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि 20 मई को शहर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए यात्रियों को टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है.

इन मेट्रो रुट पर मिलेगा फायदा

एमएमएमओसीएल द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 पर यात्रा करने वाले यात्री मतदान के दिन 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं.एमएमएमओसीएल अंधेरी (पश्चिम) और दहिसर (पूर्व) के बीच मेट्रो लाइन 2ए और दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) के बीच लाइन 7 का संचालन करता है.

मतदान को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

यह पहल मेट्रो यात्रियों को नागरिक के रूप में उनके कर्तव्य को पूरा करने और मतदान के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए की गई है. इसका मकसद मतदान को बढ़ावा देना है.

इसमें कहा गया है कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मुंबई वन कार्ड, पेपर क्यूआर और पेपर टिकट का उपयोग करने वाले यात्री मतदान के बाद वापसी की यात्रा के लिए मूल किराए पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button