Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ता का हाथ झटकने का वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से कुछ ना कुछ छोटी मोटी बाते सामने आती रहती है। इन सबके बीच जब यात्रा राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर रही थी उसी दौरान का मंच का एक वीड़ियों सामने आया है जिसमें राहुल गांधी के साथ एक कार्यकर्ता ने फोटों लेने की कोशिश की तो उन्होंने उस का हाथ झटक दिया।
इस घटना के बाद से राहुल गांधी का यह वीड़ियों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस वीड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है। आपकों बता दें की राहुल गांधी ने एक दिन पूर्व अलवर में अपनी सभा में कहा था की मैं यहां नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं नफरत की नहीं।
इसके बाद हाथ झटकने वाले वीडियों को शेयर कर बार बार यहीं लिखा जा रहा है की यहां नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं लेकिन अब नफरत दिखाई दे रही है। इस पर भाजपा ने कमेंट किया है। इस वीडियो में एक कार्यकर्ता सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखकर राहुल गांधी को गुस्सा आ गया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़ा और जोर से झटक दिया।



