Modi का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से किया स्वागत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Modi का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से किया स्वागत

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी का आज सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर नवसारी के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, अहमदाबाद के महापौर किरीटभाई परमार, मुख्य सचिव पंकज कुमार, राज्य पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया, जिला कलक्टर संदीप सागले और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button