PM मोदी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सराहना एक ऐसे महान नेता के रूप में की, जो साहस एवं विद्बतापूर्ण उत्साह के प्रतीक थे।
Remembering Dr. Rajendra Prasad Ji on his birth anniversary. A legendary leader, he epitomised courage and scholarly zeal. He was firmly rooted in India’s culture and also had a futuristic vision for India’s growth.— Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2022
वर्ष 1884 में बिहार में जन्मे प्रसाद एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थे। वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल की सेवा की। मोदी ने ट्वीट किया, ”डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर याद करता हूं। एक महान नेता, जो साहस और विद्बतापूर्ण उत्साह के प्रतीक थे। वह भारत की संस्कृति से मजबूती से जुड़े थे और भारत के विकास के लिए एक भविष्यवादी दृष्टि भी रखते थे।’’



