Modi ने किया यूपीजीआईएस का शुभारंभ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Modi ने किया यूपीजीआईएस का शुभारंभ

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) का उदघाटन किया।
तीन दिनो तक चलने वाली इस समिट में रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी,टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन,आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत देश के नामचीन उद्योगपतियों के अलावा कई देशों से आये प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर समिट का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्योगपतियों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ शुरू हो रही इस समिट पर देश दुनिया की निगाहें लगी हुयी है। इससे पहले चौधरी चरण सिह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे परमोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।मोदी हैलीकाप्टर के जरिये वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना हो गये।

तीन दिनों तक चलने वाली समिट में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। समिट में देश के कई नामचीन उद्योगपतियों के अलावा नीदरलैंड,जापान, यूएई, आस्ट्रेलिया,यूके समेत कई देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button