Mahindra & Mahindra की बिक्री April में 36 प्रतिशत बढ़ी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Mahindra & Mahindra की बिक्री April में 36 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढक़र 62,294 इकाई रही है। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 45,640 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री 54 प्रतिशत बढक़र 34,698 इकाई रही। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 22,526 यात्री वाहन बेचे थे। इसी तरह कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 20,411 इकाई से बढक़र 25,783 इकाई पर पहुंच गई। पिछले महीने कंपनी का निर्यात 33 प्रतिशत घटकर 1,813 इकाई रह गया। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 2,703 वाहनों का निर्यात किया था।

Related Articles

Back to top button