LPG Price Hike: होली से पहले महंगाई की मार, घरेलू LPG सिलेंडर 50 तो कमर्शियल 350 रुपये हुआ महंगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

LPG Price Hike: होली से पहले महंगाई की मार, घरेलू LPG सिलेंडर 50 तो कमर्शियल 350 रुपये हुआ महंगा

इंटरनेट डेस्क। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लोगों को खाने के सामने से लेकर उसकी जरूरत का हर सामाना ज्यादा दामों में खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से लोगों को झटका दिया है। जिसके बाद लोगों की जेब पर ये नया भार बढ़ने वाला है। होली से पहले ही और महीने के पहले की दिन ये एक बड़ा झटका है।

जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। ऐसे में ये बढ़ा हुआ भार आज से ही आपकी जेप पर पड़ेगा।

खबरों की माने तो दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए जबकि घरेलू सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे। खबरों की माने तो घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button