Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा में जेपी नड्डा और राहुल गांधी भरेंगे हुंकार,आज करेंगे कई चुनावी रैलियां,जानिए पूरा शेड्यूल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा में जेपी नड्डा और राहुल गांधी भरेंगे हुंकार,आज करेंगे कई चुनावी रैलियां,जानिए पूरा शेड्यूल

भुवनेश्वर,कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का दोपहर करीब 1 बजे कटक जिले के सलीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने और ‘उत्कल गौरव’ मधुसूदन दास को श्रद्धांजलि देने के लिए सत्याभामापुर जाने का कार्यक्रम है.उन्होंने बताया कि 4 लोकसभा क्षेत्रों कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर के लोग राहुल गांधी की रैली में भाग लेंगे.

जेपी नड्डा का ये रहेगा कार्यक्रम

वहीं, भाजपा प्रवक्ता गोलक नायक ने बताया कि नड्डा का शाम 4.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचने और करीब 5.30 बजे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंबापुआ इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.वह बरहामपुर में 3 लोकसभा क्षेत्रों बरहामपुर, कोरापुट और नबरंगपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘विस्तृत बातचीत’’ भी करेंगे.

पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

पुलिस ने भुवनेश्वर में दोनों नेताओं के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं.दोनों बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से अपने-अपने गंतव्यों तक जाएंगे.

Related Articles

Back to top button