मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

 

Related Articles

Back to top button