मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की कमान संभालेंगे ये दिग्गज नेता?

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लडऩे का निर्णय लिया है। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

अब जेपी नड्डा पर भाजपा को लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का दायित्व होगा।   खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के दौरान जेपी नड्डा का अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। 

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।  गौरतलब है कि जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद उन्हें 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त होने वाला था। 

 

Related Articles

Back to top button