IPL 2024 : फाफ डुप्लेसी और सैम कुरेन से हो गई यह गलती, IPL ने लगा दिया भारी जुर्माना,जानिए क्या है मामला ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

IPL 2024 : फाफ डुप्लेसी और सैम कुरेन से हो गई यह गलती, IPL ने लगा दिया भारी जुर्माना,जानिए क्या है मामला ?

नई दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.डु प्लेसी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ RCB की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाए गए थे.

IPL ने बयान में क्या कहा ?

IPL ने एक बयान में कहा ,”रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है.यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था.

गुजरात टाइटंस के कप्तान पर क्यों लगा जुर्माना ?

दूसरी ओर कुरेन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में IPL की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिये मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया .यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है.

”धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध किया”

आईपीएल की प्रेस रिलीज में कहा गया ,‘‘ कुरेन ने IPL की आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है.उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है . लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है .”

Related Articles

Back to top button