IPL 2024: पंजाब ने जीता टॉस, SRH की पहले बैटिंग, यहां देखें प्लेइंग-11 - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2024: पंजाब ने जीता टॉस, SRH की पहले बैटिंग, यहां देखें प्लेइंग-11

चंडीगढ़: IPL में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब पहले बैटिंग करेगी। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों सेम टीम के साथ उतरी हैं।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

SRH की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

 

Related Articles

Back to top button