मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

IND vs ENG:टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने तोड़ा 69 साल पुराना रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज का आगाज इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में किया है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने भारत को 28 रन से शिकस्त दी। दूसरी पारी में भारतीय बैटिंग ऑर्डर टॉम हार्टले के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 202 रन बनाकर ढेर हो गई। पहले टेस्ट में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 69 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला है।दरअसल, इंग्लैंड पिछले 69 साल में हैदराबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। 

बता दें कि भारतीय टीम ने हैदराबाद के दो वेन्यू पर अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं और टीम इंडिया को पहली बार इस मैदान पर हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे पहले राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले आखिरी चार मैचों में भारतीय टीम ने लगातार जीत का स्वाद चखा था।दरअसल, भारतीय टीम को पहली बारी में 190 या उससे ज्यादा की बढ़त लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में महज दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 192 रन की लीड लेने के बावजूद टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। यानी इंग्लैंड ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में वो कर दिखाया, जो पिछले 9 साल में एकबार भी नहीं हो सका था।

Related Articles

Back to top button