IND vs BAN 2022 : भारत ने 227 रन से जीता तीसरा वनडे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IND vs BAN 2022 : भारत ने 227 रन से जीता तीसरा वनडे

नई दिल्ली
चटगांव में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 410 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 43 रन की पारी शाकिब अल हसन ने खेली।

भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, इसके अलावा उमरान मलिक, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इशान किशन के रिकॉर्ड तोड़ 210 और विराट कोहली के 113 रन की पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

 

Related Articles

Back to top button