IND vs AUS Live Score: 60 पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IND vs AUS Live Score: 60 पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। गाबा टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।

 

लाइव अपडेट

 

09:23 AM, ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 60 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सिराज ने आखिरकार बड़ी मछली को फंसाया। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। हेड 19 गेंद में 17 रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 245 रन की है। भारतीय टीम ने इस मैच में गजब की वापसी की है।

 

09:03 AM, ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

33 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 11वें ओवर में सिराज ने स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। इससे पहले आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी और मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था। मार्श दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 218 रन की हो चुकी है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था।

 

08:57 AM, ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

28 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी के बाद मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 213 रन की हो चुकी है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था। 

 

08:42 AM, लाबुशेन-मैकस्वीनी आउट

16 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दो और झटके लगे। मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी पवेलियन लौट चुके हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सातवें ओवर में लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। इसके बाद अगले ही अगले ओवर में आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 201 रन की है। बुमराह ने इससे पहले उस्मान ख्वाजा को आउट किया था। आठ ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

 

08:22 AM,ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को डाली अपनी पहली गेंद पर ही उन्हें पवेलियन भेज दिया। ख्वाजा क्लीन बोल्ड हुए। वह आठ रन बना सके। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 196 रन की है। मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर हैं।

 

08:11 AM, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल है। भारत के लिए पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की।

 

06:57 AM, पिछले एक घंटे से हो रही बारिश, लंच ब्रेक

पिछले डेढ़ घंटे से ब्रिस्बेन में बारिश जारी है। खेल रुका हुआ है। अभी भी गाबा के ऊपर काले बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय पारी 260 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिआई टीम 185 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगी। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी लेना पड़ा।

 

06:01 AM, गाबा में खेल रुका

भारतीय खिलाड़ी बाहर आने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए कहा गया है। गाबा में चारों ओर बिजली चमक रही है और कवर बाहर आ गए हैं। आज बारिश की वजह से कई और निराशाजनक रुकावटें हो सकती हैं। काले बादल गाबा के सिर पर मंडरा रहे हैं। गाबा टेस्ट के पांचवें दिन यानी आज काफी बारिश की संभावना है।

 

05:57 AM भारतीय पारी 260 रन पर समाप्त

भारत की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने आज यानी बुधवार को नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलना शुरू किया और आठ रन बनाने में आखिरी विकेट गंवा दिया। आखिरी विकेट के रूप में आकाश दीप आउट हुए। वह 31 रन बनाकर ट्रेविस हेड का शिकार बने। आकाश और बुमराह ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई। दोनों ने कुल मिलाकर 78 गेंदें खेलीं। बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

05:55 AM ऑस्ट्रेलिया को 185 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से उन्हें दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल है। भारतीय टीम ने मंगलवार को ही फॉलोऑन बचा लिया था। 246 रन बनाते ही भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने से बच गई थी। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 84 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 77 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। ट्रेविस हेड, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button