सुरक्षाबालों की बड़ी कामयाबी, रामबन से अल कायदा के आतंकी को किया गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सुरक्षाबालों की बड़ी कामयाबी, रामबन से अल कायदा के आतंकी को किया गिरफ्तार

जम्मू संभाग (Jammu Division) के रामबन जिले से सुरक्षाबलों (security forces) ने आतंकी संगठन अल कायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सुरक्षाबलों को एक ग्रेनेड (grenade) भी बरामद हुआ है।एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रामबन पुलिस ने सेना के साथ मिलकर विशेष सूचना के आधार पर एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।

उसकी की पहचान अमीरुद्दीन खान के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन अल कायदा (terrorist organization al qaeda) से जुड़ा हुआ है और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मशीता हाओरा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button