IAS अवनीश शरण ने बढ़ाया स्टूडेंट्स का हौसला..शेयर किए अपने मार्कशीट, बोले- 'कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले, एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

IAS अवनीश शरण ने बढ़ाया स्टूडेंट्स का हौसला..शेयर किए अपने मार्कशीट, बोले- ‘कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले, एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें..








रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर अपनी मार्क्स शेयर किए हैं। IAS अवनीश शरण ने खासकर उन छात्र-छात्राओं को एक पॉजिटिव संदेश देने की कोशिश की है, जो इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

IAS अवनीश शरण ने अपनी 10वीं की परीक्षा का हर विषय का नंबर शेयर करते हुए छात्रों से गलत स्टेप न उठाने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर परीक्षा में अपनी पोजीशन बताते हुए लिखा है कि वो 10वीं की परीक्षा में खुद थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

IAS अवनीश शरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”आज छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम आ रहे हैं। ख़राब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें.”

उन्होंने इसमें 10वीं की परीक्षा परिणाम का डिटेल्स बताया है। वो 44.5 फीसदी अंक के साथ थर्ड डिविजन से पास हुए। गणित में 100 में से 31, संस्कृत में 100 में 30, केमेस्ट्री में 50 में से 18, फिजिक्स में 50 में 21 नंबर आए हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि सिविल सेवा की परीक्षा में उन्हें दूसरे प्रयास में पूरे देश में 77वां स्थान मिला।

अच्छे अंक से पास छात्र छात्राओं के बीच खुशी का माहौल है। 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ में साल 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 75.61 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें लड़कियों काफी हद तक लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों के नतीजे का प्रतिशत 79.35 जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा।

वहीं, छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उनकी सफलता का प्रतिशत 83.72 जबकि लड़को का प्रतिशत 76.91 रहा। घोषित किए गए नतीजों में 10वीं के टॉप-10 में 59 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है, जिसमें जशपुर की सिमरन सब्बा को प्रथम स्थान मिला। 12वीं की टॉप-10 सूची में 20 स्टूडेंट शामिल हैं, जिसमें सरायपाली की महक अग्रवाल ने पहले नंबर पर हैं।






Related Articles

Back to top button