State
IAS Posting: आईएएस सीआर प्रसन्ना बने गृह और जेल विभाग के सचिव, आदेश जारी…

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस सीआर प्रसन्ना को ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का महानिदेशक और गृह एवं जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
सीआर प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारिता विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।




