I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में सरकार बनाने का बना प्लान

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बुधवार को I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक हो रही है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, संजय यादव, सीताराम येचुरी, शरद पवार, सुप्रिया सुले, और अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं.
जिन्हें संविधान पर भरोसा है, वो साथ आएं : खरगे
इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिाकार्जुन खरगे ने कहा, चुनाव रिजल्ट मोदी की नैतिक हार है. उन्होंने कहा, सभी दलों का गठबंधन में स्वागत है. उन्होंने आगे कहा, जिन्हें संविधान पर भरोसा है, वो साथ आएं.
1. मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई!
2. 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है।
3. व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे।
4. हम यहाँ से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।
बिहार को दिलाएं विशेष राज्य का दर्जा-तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, NDA के पास नंबर है लेकिन हम चाहेंगे कि जिसकी सरकार बने वह बिहार को लेकर विषेश ध्यान दें। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए. हमारे मंत्रीमंडल ने 75% के आरक्षण शेड्यूल-9 में डालने का प्रस्ताव रखा था. अगर नीतीश कुमार किंग मेकर के रूप में हैं तो वे बिहार के लिए इतना तो कर ही सकते हैं. पहली बार नरेंद्र मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है, वे बहुमत से काफी दूर हैं, वे अपने दो बड़े सहयोगी के बिना नहीं चल सकते हैं.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जून को शपथ ले सकते हैं, उन्होंने आज अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है. सात जून को उन्हें संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है.



