Himachal assembly elections: परिणाम से पहले ही दिल्ली पहुंचने लगे कांग्रेस नेता - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Himachal assembly elections: परिणाम से पहले ही दिल्ली पहुंचने लगे कांग्रेस नेता

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावा हो चुके है और इंतजार है तो मतगणना के दिन का जिस दिन सबकों पता लग जाएगा की कौन आ रहा है कौन जा रहा है। इन सबके बीच हिमाचल के कांग्रेस नेता जो सीएम की दौड़ में माने जा रहे है वो दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर दिल्ली में थे। इन दोनों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की। इतना ही नहीं ये नेता अपने साथ अपने पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी प्रत्याशियों को लेकर भी पहुंचे थे।

आपकों बता दें की कांग्रेस नेता हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही है। हालांकि उन्होंने अभी तक कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात नहीं की है।

Related Articles

Back to top button