कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस का गठबंधन नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस का गठबंधन नहीं

बेंगलुरु । 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस अभी साथ नहीं आए हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के साथ आने वाले बयान को नकार दिया।

उन्होंने कहा- यह उनकी निजी प्रतिक्रिया है। अभी तक दोनों दलों में सीट शेयरिंग के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। हम 2 या 3 बार मिले हैं, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने 8 सितंबर को कहा था कि जेडीएस लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने बताया था कि गृहमंत्री अमित शाह जेडीएस को लोकसभा की 4 सीटें देने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, पहले जेडीएस कर्नाटक की 28 सीटों में से पांच सीटें मांग रही थी।

Related Articles

Back to top button