उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए जामा मस्जिद कवर्धा के सदर हनीफ अंजुम सम्मानित, मुस्लिम समाज में हर्ष

कवर्धा: जामा मस्जिद कवर्धा के सदर जनाब हनीफ अंजुम और उनकी कमेटी को उनकी बेहतरीन और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम राज और बोर्ड के सभी सदस्यों शामिल थे। समाज ने संयुक्त रूप से उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा।

सदर हनीफ अंजुम और उनकी पूरी कमेटी को मिले इस फख्र के मुकाम से मुस्लिम जमात कवर्धा और जिले के तमाम मुस्लिम संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस फैसले का इस्तकबाल करते हुए वक्फ बोर्ड का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। संगठनों का कहना है कि सदर साहब और उनकी कमेटी ने हमेशा अवाम की भलाई और मिल्लत की तरक्की के लिए बढ़-चढ़कर काम किया है, और यह सम्मान उनकी इसी निस्वार्थ खिदमत का सिला है।
इस खास और खुशी के मौके पर शहर के बुजुर्गों, मुस्लिम जमात और जिले भर के लोगों ने हनीफ अंजुम और उनकी कमेटी को अपनी खास दुआओं से नवाज़ा। सभी ने यह उम्मीद और यकीन जाहिर किया है कि मुस्तकबिल (भविष्य) में भी हनीफ अंजुम और उनकी यह कमेटी इसी लगन, ईमानदारी और जज्बे के साथ समाज की खिदमत और भलाई के काम करती रहेगी।



