तेलंगाना में गरजे भूपेश, कहा- लुटेरों ने जितना लूटा है, सबका बदला लिया जाएगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

तेलंगाना में गरजे भूपेश, कहा- लुटेरों ने जितना लूटा है, सबका बदला लिया जाएगा

रायपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना में प्रचार के दौरान चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा सरकार की कमियां गिनाते हुए कांग्रेस के घोषणा-पत्र में उल्लेखित वादों की खूबियां गिनाईं।

बघेल ने वारंगल जिले के काजीपेट और करीमनगर की सभाओं के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में अद्भुत माहौल है। तेलंगाना बाय-बाय केसीआर के नारों से गूंज रही है। हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं। कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया, अब उसे कांग्रेस ही संवारेगी। लुटेरों ने जितना लूटा है, सबका बदला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में लगातार छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता यहां चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button