मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Gujarat दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को केजरीवाल, सिसोदिया युवाओं से बातचीत करेंगे

अहमदाबाद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार को गुजरात के भावनगर शहर के युवाओं के साथ, राज्य के दौरे के दूसरे दिन शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं ने हिम्मतनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत की।

पार्टी की गुजरात इकाई के एक अधिकारी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और सिसोदिया, जो दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं, मंगलवार को भावनगर में गुजरात के युवाओं के साथ शिक्षा और रोजगार पर एक 'टाउन हॉल बैठक करेंगे। राज्य में अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर उन्होंने गुजरात में मतदाताओं को कई गारंटी की पेशकश की है। मुफ्त बिजली, व्यवसायियों के लिए ''छापा राज से मुक्ति, 3000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरी और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह जैसी गारंटी के बाद केजरीवाल ने सोमवार को सभी को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का वादा किया। उनका दावा है कि इनमें से कुछ गारंटी जैसे उनकी सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए सुनिश्चित की है।

केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह अगस्त में अब तक पांच बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने महीने की शुरुआत गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट में चुनाव प्रचार के साथ की थी। अपनी अगली यात्रा के दौरान, उन्होंने जामनगर में व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडेली में आदिवासियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में और फिर कच्छ के भुज में दो अलग-अलग यात्राओं के दौरान एक 'टाउन हॉल बैठक की।

Related Articles

Back to top button