Guarseed Prices : हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Guarseed Prices : हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नई दिल्ली : हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों द्बारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वरसीड की कीमत 127 रुपये की तेजी के साथ 5,105 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के नवंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 127 रुपये या 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,105 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 6,060 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

Related Articles

Back to top button