Software Engineer बनने के इच्छुक लड़के को खरगे ने उपहार में दिया लैपटॉप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Software Engineer बनने के इच्छुक लड़के को खरगे ने उपहार में दिया लैपटॉप

नांदेड : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यहां एक स्कूली छात्र सर्वेश हटने को उपहार में लैपटॉप दिया। सर्वेश महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है और उसकी इच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का इच्छुक है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बृहस्पतिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी ने सर्वेश से मुलाकात की । सर्वेश ने राहुल को बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है लेकिन उसने कभी कंप्यूटर नहीं देखा है।

छात्र ने राहुल से कहा कि उसके स्कूल में भी कंप्यूटर नहीं है। कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार की शाम को एक रैली में अपने भाषण में सर्वेश के साथ हुयी बातचीत का जिक्र किया। बाद में पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें राहुल, सर्वेश और उसके दोस्त के साथ सड़क के किनारे बैठे हैं। वीडियो में क ांग्रेस नेता सर्वेश और उसके दोस्त को अपना टेबलेट दिखा रहे हैं तथा उसके इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं। पार्टी ने एक पोस्ट में कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राहुल गांधी की उपस्थिति में सर्वेश हटने को एक कंप्यूटर सौंपा।

Related Articles

Back to top button