Gold-Silver Price Today: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, चांदी भी लुढ़ककर आई नीचे, जानें सोने-चांदी की ताजा कीमत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold-Silver Price Today: औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, चांदी भी लुढ़ककर आई नीचे, जानें सोने-चांदी की ताजा कीमत

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में हर दिन कमी देखने को मिल रही है। इस महीने में सोने की कीमत में भारी कमी देखने को मिल रही है। आज अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने  की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है, जब सोना-चांदी सस्ती कीमत पर मिल रहा है। आज देश में सोने की कीमत 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी 73,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

सोने की कीमत 

सोने की कीमत में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज 24 कैरेट सोना 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल 24 कैरेट सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज 22 कैरेट सोना 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल यह कीमत 55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। आपको बता दें, आज 22 कैरेट सोना 350 रुपये और 24 कैरेट सोना 400 रुपये सस्ता हुआ है।

चांदी की कीमत 

चांदी की बात करें तो आज चांदी 73,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल यह कीमत 74,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी। यानी आज चांदी 1000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

अगर आप सोना खरीदते हैं और सोने की शुद्धता की सही पहचान आपको नहीं है, तो आपको बता दें, सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने पर हॉलमार्क दिए होते हैं। इसमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, लेकिन इस सोने से कोई ज्वैलरी नहीं बनाई जाती। ज्वैलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोने का यूज होता है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में भी 22 कैरेट सोने का ही कारोबार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button