Gold Silver Price : फिर फिसली सोने की कीमत, चांदी में भी भारी गिरावट, देखें अपने शहर के ताजा रेट! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold Silver Price : फिर फिसली सोने की कीमत, चांदी में भी भारी गिरावट, देखें अपने शहर के ताजा रेट!

Gold Silver Price Today : बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 7 फरवरी को दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,990 रुपए है और 22 कैरेट सोने की कीमत 57,740 रुपए हो गई है। वहीं चांदी (Silver Price) की कीमत भी फिसलकर 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को (Gold Silver Price) दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपए की गिरावट के बाद 62,990 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी 10 रुपए गिरने के बाद 57,740 रुपये पहुंच गई है। इसके साथ ही एक किग्रा चांदी की कीमत 1000 रुपए गिरावट के बाद 73,500 रुपये हो गई है।

24 कैरेट सोने का भाव

चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,590 रुपए, मुंबई में 62,990 रुपए, दिल्ली में 63,140 रुपए, कोलकाता में 62,990 रुपए, बैंगलोर में 63,000 रुपए, हैदराबाद में 62,990 रुपए, केरल में 62,990 रुपए, पुणे में 62,990 रुपए, अहमदाबाद में 63,040 रुपए, वडोदरा में 63,040 रुपए, पटना में 63,040 रुपए, चंडीगढ़ में 63,140 रुपए, जयपुर में 63,140 रुपए और लखनऊ में 63,140 रुपए है।

22 कैरेट सोने का भाव

वहीं दस ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव चेन्नई में 58,290 रुपए, मुंबई में 57,740 रुपए, दिल्ली में 57,890 रुपए, कोलकाता में 57,740 रुपए, बैंगलोर में 57,740 रुपए, हैदराबाद में 57,740 रुपए, केरल में 57,740 रुपए, पुणे में 57,740 रुपए, अहमदाबाद में 57,790 रुपए, वडोदरा में 57,790 रुपए, पटना में 57,790 रुपए, चंडीगढ़ में 57,890 रुपए, जयपुर में 57,890 रुपए और लखनऊ में 57,890 रुपए है।

चांदी के ताजा दाम

बुधवार को राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 73,500 रुपए है। बैंगलोर में 71,500 रुपए, मुंबई में 73,500 रुपए, कोलकाता में 73,500 रुपए, पुणे में 73,500 रुपए है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल 75,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

इसके अलावा गुरुग्राम में 73,500 रुपए, गाजियाबाद में 73,500 रुपए, नोएडा में एक किलो की कीमत 73,500 रुपए, अहमदाबाद में भी एक किलो की कीमत 73,500 रुपए, जयपुर में 73,500 रुपए, लखनऊ में 73,500 रुपए, पटना में 73,500 रुपए, चंडीगढ़ में 73,500 रुपए है।

Related Articles

Back to top button