मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

FSSAI Liquor Ban News: क्या आपकी पसंदीदा व्हिस्की

FSSAI Liquor Ban News: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कुछ लोकप्रिय व्हिस्की और रम ब्रांड्स के चुनिंदा वेरिएंट्स की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई डियाजियो इंडिया की यूनाइटेड स्पिरिट्स, इनब्रू बेवरेजेज और मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर की कुछ शराब उत्पादों पर की गई है। नियामक की जांच में पाया गया कि जिन उत्पादों में स्वाद प्राकृतिक उत्पादन प्रक्रिया और एजिंग (मैचुरेशन) से विकसित होना चाहिए था, उनमें कृत्रिम फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया था।

FSSAI की जांच में क्या सामने आया?

FSSAI की लैब जांच के अनुसार, कुछ विनिर्माण इकाइयों में रम जैसे स्वाद के लिए अलग से “रम फ्लेवर” और व्हिस्की के लिए “व्हिस्की फ्लेवर” मिलाया जा रहा था। नियामक ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शराब निर्माण की मान्यता प्राप्त प्रक्रिया में रम में रम का कृत्रिम फ्लेवर या व्हिस्की में व्हिस्की फ्लेवर मिलाने का प्रावधान नहीं है। इसे निर्धारित उत्पादन मानकों का उल्लंघन माना गया है।

किन उत्पादों पर लगी रोक?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत मध्य प्रदेश में यूनाइटेड स्पिरिट्स द्वारा निर्मित एंटीक्विटी ब्लू व्हिस्की और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के संबंधित वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

इसी तरह मध्य प्रदेश में इनब्रू बेवरेजेज द्वारा निर्मित बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की और ओल्ड कास्क डीलक्स XXX रम भी प्रतिबंध के दायरे में आए हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र में मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर द्वारा निर्मित ओल्ड मोंक रम के तीन अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी यह कार्रवाई लागू की गई है।

पाबंदी के दायरे पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध केवल संबंधित फैक्ट्रियों में बने इन वेरिएंट्स तक सीमित रहेगा या देश के अन्य उत्पादन केंद्रों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इस संबंध में अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button