Electronics Mart के शेयर पहले दिन करीब 53 प्रतिशत बढ़े - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Electronics Mart के शेयर पहले दिन करीब 53 प्रतिशत बढ़े

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 59 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 53 फीसदी की बढ़त के कारोबार कर रहे थे। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर बीएसई पर 51.52 फीसदी की बढ़त के साथ 89.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। एनएसई में शेयर 52.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 90 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 71.93 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए बोली का दायरा 56-59 रुपये प्रति शेयर था।

Related Articles

Back to top button