Delhi Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, BJP के प्रवेश वर्मा ने दी मात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Delhi Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, BJP के प्रवेश वर्मा ने दी मात

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 3186 वोटों से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी।

पिछले दस वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि भाजपा 1998 से शहर की सत्ता से बाहर है। वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार हार की ओर अग्रसर दिख रही थी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था।

Related Articles

Back to top button