IPL की इस टीम ने किया बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा का प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है कारण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

IPL की इस टीम ने किया बल्लेबाजी कोच ब्रायन लारा का प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है कारण

मूडी और हैदराबाद दोनों ने करार को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। मूडी को हाल ही में जनवरी 2023 से शुरू हो रही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएलटी20 में डेजर्ट वाइपर्स में क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

मूडी 2021 में क्रिकेट निदेशक की भूमिका में हैदराबाद के खेमे में लौटे थे। हालांकि प्रमुख कोच ट्रेवर बेलिस के साथ एक निराशाजनक सीजन के बाद मूडी को यह पद सौंपा गया। 2013 से 2019 के बीच बतौर प्रमुख कोच अपने पहले कार्यकाल में मूडी ने हैदराबाद को पांच बार प्लेऑफ में पहुंचाया और 2016 में चैंपियन बनाया था।

मूडी का दूसरा कार्यकाल भूलने योग्य था। इस दौरान हैदराबाद जीत के आधार पर आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही। 28 मैचों में टीम को केवल नौ जीत मिली। एक मैच टाई रहा जबकि 18 बार उसे हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2022 में हैदराबाद छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर रही। हैदराबाद ने सीजन से पहले कप्तान केन विलियमसन और उमरान मलिक और अब्दुल समद की अनकैप्ड जोड़ी को रिटेन करने के बाद नीलामी में एक बढ़िया टीम का गठन किया था।

सीजन के पहले हॉफ में विलियमसन टॉस पर भाग्यशाली रहे जिससे टीम ने लगातार पांच मैच जीते। हालांकि वह लगातार पांच हार के साथ अंक तालिका में तेजी के साथ नीचे खिसकते चली गई। विलियमसन के खराब फॉर्म और प्रमुख खिलाड़ी टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों ने उन्हें परेशान किया।

Related Articles

Back to top button