मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CRPF जवान ने कॉन्स्टेबल को जड़ा थप्पड़.. घायल युवक को अस्पताल ले जाने को लेकर विवाद, FIR दर्ज..








बिलासपुर। CRPF जवान ने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। दो पक्षों के विवाद की सूचना पर डायल 112 पहुंची थी इसी दौरान सीआरपीएफ जवान से पुलिसकर्मी का विवाद हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

28 शुक्रवार की शाम को रतनपुर थाना क्षेत्र के चपोरा में एक सड़क दुर्घटना के सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। चपोरा के पास एक्सीडेंट में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। हास्य की जानकारी लगने पर डायल 112 की टीम पहुंचकर घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी। जब डायल 112 की गाड़ी ग्राम पुडू के स्कूल के पास पहुंची थी। छुट्टी में आए सीआरपीएफ के आरक्षक इतवार सिंह पैकरा की बाइक वहां पर खड़ी थी। जिसके चलते डायल 112 को गाड़ी वहां से पार नही हो सकी।

जब डायलॉग 112 के आरक्षक महेंद्र राजवाड़े ने इतवार सिंह पैकरा को बाइक हटाने के लिए कहा तो दोनो के बीच विवाद शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच झुमाझटकी होने लगी। आरक्षक महेंद्र राजवाड़े ने सीआरपीएफ के जवान इतवार सिंह पैकरा को तमाचा मार दिया। तैश में आए सीआरपीएफ जवान ने भी आरक्षक को तमाचा जड़ दिया। सीआरपीएफ जवान छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था।

दोनों के बीच विवाद के बाद रतनपुर थाना में सीआरपीएफ के जवान इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ शासकीय कर्मचारी से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।






Related Articles

Back to top button