Covid 19- कोविड संक्रमित मामले 49 हजार के करीब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Covid 19- कोविड संक्रमित मामले 49 हजार के करीब

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 49 हजार के करीब हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 11109 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 49622 हो गयी है और संक्रमण दर 5.01 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6456 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70प्रतिशत है। इसी अवधि में 221725 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 457 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button