Commonwealth Games : राष्ट्रपति ने श्रीशंकर और सुधीर को पदक जीतने पर बधाई दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Commonwealth Games : राष्ट्रपति ने श्रीशंकर और सुधीर को पदक जीतने पर बधाई दी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बîमघम में राष्ट्रमंडल खेलों में लंबी कूद में रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर और पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुधीर को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर शुक्रवार को बधाई दी। श्रीशंकर ने गुरुवार को पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रमंडल खेलों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई। आप की लंबी छलांग से भारत राष्ट्रमंडल खेलों की इस स्पर्धा में पहला पदक जीतने में सफल रहा। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से कई भारतीय विशेषकर युवा प्रेरित होंगे। मुर्मू ने पैरा पावरलिफ्टिंग के पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुधीर की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर सुधीर को बधाई। आपके उत्साहजनक प्रदर्शन और समर्पण ने आपको पदक और भारत को गौरव दिलाया है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button