राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हिंदुस्तान में आज 4 लोगों की तानाशाही, BJP ने 8 साल में देश को कर दिया बर्बाद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हिंदुस्तान में आज 4 लोगों की तानाशाही, BJP ने 8 साल में देश को कर दिया बर्बाद

कांग्रेस आज (शुक्रवार) बेरोजगारी, महंगाई और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। उन्होंने कहा कि हम देश की जनता के भलाई के लिए कोई भी मुद्दा उठाते हैं तो हमें रोका जाता है। हम महंगाई और बेरोजागारी जैसे मुद्दे उठाते हैं, तो हमें बोलने नहीं दिया जाता है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button