CM Mann ने पंजाब में बहाल की पुरानी पेंशन योजना, Kejriwal बोले- HP और गुजरात की जनता से भी चाहिए मौका

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देते हुए 6% डीए भत्ता पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। वहीं, केजरीवाल ने सीएम मान के इस फैसले की वाहवाही की। उन्होंने कहा कि HP और गुजरात की जनता मौका देगी तो वहां भी OPS लागू करेंगे।
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा “हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में Old Pension Scheme लागू करेंगे। आज भगवंत मान जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। New Pension Scheme नाइंसाफी है। पूरे देश में वापिस OPS लागू होनी चाहिए।”
हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में Old Pension Scheme लागू करेंगे। आज @BhagwantMann जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। New Pension Scheme नाइंसाफ़ी है। पूरे देश में वापिस OPS लागू होनी चाहिए
HP और गुजरात की जनता मौक़ा देगी तो वहाँ भी OPS लागू करेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 21, 2022



