मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CM विष्णु देव साय कल ‘सियान सम्मान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल..



रायपुर। राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सियान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सियान सम्मान कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, आदिम जाति एवं अनसूचित जाति मंत्री  राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक  रेणुका सिंह, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जशपुर विधायक रायमुनी भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।






Related Articles

Back to top button