मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CM विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल..घायल जवानों से की बात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश..








रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों से बात की, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

बता दें कि, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है और दो घायल हो गए थे।






Related Articles

Back to top button